UP Weather News: 20 दिसंबर से पलट जाएगा यूपी का मौसम? ठंड को लेकर IMD ने की बड़ी भविष्यवाणी
UP Weather Update: 20 दिसंबर से यूपी में कड़ाके की ठंड का अलर्ट. मौसम विभाग ने शीतलहर और घने कोहरे की भविष्यवाणी की. जानिए पूरी जानकारी.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather News: उत्तर प्रदेश में ठंड का असली असर अब देखने को मिलेगा. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने बड़ा अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 20 दिसंबर से प्रदेश का मौसम पूरी तरह बदल सकता है. कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर का दौर शुरू होने की संभावना है. पिछले कुछ दिनों से हल्की ठंड और साफ मौसम के बीच अब मौसम का मिजाज तेजी से करवट लेने वाला है.
