UP Weather Update: आज से पलट जाएगा उत्तर प्रदेश का मौसम! कोल्ड डे को लेकर जारी की गई ये चेतावनी
उत्तर प्रदेश में 7-8 जनवरी को शीत दिवस की स्थिति रहेगी. 6-9 जनवरी के बीच घने कोहरे की संभावना है. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश में शीत लहर और घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. राज्य के विभिन्न हिस्सों में 7-8 जनवरी के दौरान शीत दिवस से लेकर भीषण शीत दिवस की स्थिति बनी रहने की संभावना है. विभाग ने यह भी बताया है कि 6-9 जनवरी के बीच कुछ स्थानों पर रात और सुबह के समय बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है. लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है.

