लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather News: यूपी में पड़ रही ऐसी गर्मी की AC भी दे रहा जवाब! सामने आई मॉनसून की डेट

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के सितम से लोग काफी परेशान हैं. सूबे में इस बार ऐसी गर्मी पड़ रही है कि AC भी काम नहीं कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

UP Monsoon Update
UP Monsoon Update
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के सितम से लोग काफी परेशान हैं. सूबे में इस बार ऐसी गर्मी पड़ रही है कि AC भी काम नहीं कर रहे हैं. वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र ने बताया है कि आगामी 48 घंटे के दौरान प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर जारी लू से प्रचंड लू की परिस्थितियों में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, 48 घंटों के बाद प्रदेश में बारिश की संभावना है, उससे पहले प्रचंड गर्मी का कहर जारी ही रहेगा.