लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather: इन 22 जिलों में अगले 3 दिन होगी भयंकर बारिश, यूपी में मानसून की हो गई एंट्री

उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2–3 दिनों में पूरे राज्य में मानसून सक्रिय हो जाएगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Weather Update: राज्य में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मॉनसून की उत्तरी सीमा इस समय बरेली, अयोध्या और आजमगढ़ जैसे क्षेत्रों से होकर गुजर रही है. अगले 2 से 3 दिनों के भीतर पूरे उत्तर प्रदेश में मॉनसून के पूरी तरह छा जाने के लिए परिस्थितियां बिल्कुल अनुकूल बनी हुई हैं.