लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Forecast: अब बस मिल जाएगा गर्मी से छुटकारा! यूपी में इस दिन एंट्री ले रहा है मॉनसून

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में लोगों को हीट वेव (लू) से थोड़ी राहत मिली ही थी कि अब उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं. यूपी में कई स्थानों पर आसमान में बदल छाए रहते हैं. बादलों को देख कर लोग सोचते हैं कि आज मॉनसून आ ही जाएगा. IMD ने बताया मॉनसून 1-2 दिन में यूपी में दस्तक दे सकता है.

ADVERTISEMENT

 यूपी में बारिश का सिलसिला जारी हो गया है. (File Photo)
यूपी में बारिश का सिलसिला जारी हो गया है. (File Photo)
social share
Google CTA

UP Weather Forecast: उत्तर प्रदेश में लोगों को हीट वेव (लू) से थोड़ी राहत मिली ही थी कि अब उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं. यूपी में कई स्थानों पर आसमान में बदल छाए रहते हैं. बादलों को देख कर लोग सोचते हैं कि आज मॉनसून आ ही जाएगा. मगर मॉनसून है की यूपी में आने का नाम ही नहीं ले रहा है. लोग आस लगाए बैठे हैं कि मॉनसून जल्द ही से यूपी में आ जाए और इस उमस वाली गर्मी से उन्हें राहत मिले. मगर मॉनसून ने अभी तक उत्तर प्रदेश में कदम नहीं रखा है. ऐसे में हर कोई बस यही जानना चाहता है कि आखिर यूपी में मॉनसून कब दस्तक देगा? तो आपको बता दें कि IMD ने बताया मॉनसून 1-2 दिन में यूपी में दस्तक दे सकता है.