लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के सरकारी स्कूलों में होगी 60000 शिक्षकों की भर्ती, युवाओं के पास नौकरी पाने का सुनहरा मौका!

उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग जल्द ही करीब 60 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सकता है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Teachers Recruitment: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक और मौका आया है. प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी को दूर करने के लिए एक मेगा भर्ती अभियान शुरू करने की तैयारी में है. राज्य का उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग जल्द ही करीब 60 हजार शिक्षकों के खाली पदों पर सीधी भर्ती करने जा रहा है. ये भर्तियां प्रदेश भर के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने के लिए की जा रही है.