लेटेस्ट न्यूज़

बाहुबलियों के बाद अब उनके परिवार पर शिकंजा, किसी ने किया सरेंडर तो किसी को तलाश रही पुलिस

उत्तर प्रदेश में इस समय फिर बाहुबली और माफिया-सरगना की चर्चा जोरों पर है. इस बार किसी वारदात को लेकर नहीं बल्कि इनके परिवार पर…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में इस समय फिर बाहुबली और माफिया-सरगना की चर्चा जोरों पर है. इस बार किसी वारदात को लेकर नहीं बल्कि इनके परिवार पर कस रहे प्रशासन और कोर्ट के शिकंजे को लेकर चर्चा आम है. पूर्वांचल की बात करें तो एक तरफ माफिया मुख्तार अंसारी बांदा के जेल में बंद हैं वहीं उनके विधायक बेटे अब्बास को पुलिस ढूंढ रही है. पत्नी और साले पर प्रशासन का अलग शिकंजा है. इधर बड़े भाई अफजाल अंसारी गैंगस्टर एक्ट से बरी नहीं हो पा रहे हैं. बहुजन समाज पार्टी से सांसद अफजाल अंसारी ने अपने ऊपर लगे गैंगस्टर एक्ट हटाने की अर्जी लगाई थी, जिसे एमपी/ एमएलए कोर्ट ने खारिज कर दिया है.