UPTak Baithak Logo

जमानत मिलने के बाद भी बाहुबली धनजंय सिंह की रिहाई में क्यों हो रही देरी? जानें कब आएंगे जेल से बाहर

धनंजय सिंह अभी बरेली के सेंट्रल जेल में बंद हैं. अपहरण और जबरन वसूली के मामले में उन्हें निचली अदालत से मिली 7 साल की सजा के मामले में हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : जौनपुर के पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह को बीते शनिवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिल गई थी. वहीं जमानत मिलने के बाद भी उनकी रिहाई अभी तक नहीं हो पाई है. वहीं अब खबर सामने आई है कि कागजी कार्रवाई पूरा होने तक धनंजय सिंह की बरेली जेल से रिहाई नहीं हो पाएगी. उम्मीद की जा रही है कि मंगलवार शाम या बुधवार को धनंजय सिंह बरेली जेल से रिहा हो पाएंगे.