लेटेस्ट न्यूज़

RAW एजेंट लकी बिष्ट के बायोपिक नोवेल के सीक्वल का हुआ ऐलान, दुनिया हिला देने वाले ऑपरेशन्स की है कहानी

‘R.A.W. Hitman: The Assassinations’ किताब 13 दिसंबर को रिलीज हुई है. इसमें Agent Lima के आठ बड़े ऑपरेशन्स की रोमांचक कहानियां शामिल हैं. जानें लकी बिष्ट की प्रेरणादायक कहानी.

ADVERTISEMENT

Lucky Bisht
Lucky Bisht
social share
Google CTA

भारत के प्रसिद्ध रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW के पूर्व एजेंट लकी बिष्ट की जिंदगी और रोमांचक मिशनों पर आधारित ‘R.A.W. Hitman: The Real Story of Agent Lima’ का सीक्वल 13 दिसंबर को ऐलान हुआ. यह नई किताब, ‘R.A.W. Hitman: The Assassinations’, पाठकों को जासूसी की दुनिया के उन मिशनों की झलक देगी, जिनमें हाई-स्टेक्स ऑपरेशन और देशभक्ति की भावना झलकती है. किताब को भारत के टॉप क्राइम लेखक एस. हुसैन जैदी ने क्यूरेट किया है, जबकि इसमें काशिफ मशाइख और खुद लकी बिष्ट का सहयोग शामिल है.