लेटेस्ट न्यूज़

कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण मामले में बड़ा एक्शन, आरोपी को मेरठ पुलिस ने मारी गोली

Sunil Pal Kidnapping Case : मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण मामले में मेरठ पुलिस ने अर्जुन कर्णवाल नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

ADVERTISEMENT

Sunil Pal Kidnapping Case
Sunil Pal Kidnapping Case
social share
Google CTA

Sunil Pal Kidnapping Case : मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल के अपहरण मामले में मेरठ पुलिस ने अर्जुन कर्णवाल नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो, सवा दो लाख रुपये और एक मोबाइल बरामद किया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रास्ते में अर्जुन ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की. जैसे ही अर्जुन ने भागने का प्रयास किया, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए जवाबी कार्रवाई की. पुलिस ने उसे रोकने के लिए गोली चलाई, जिसमें अर्जुन घायल हो गया.