लेटेस्ट न्यूज़

UP Monsoon Update: बादल छाए रहने के बाद भी वेस्ट यूपी में क्यों नहीं हो रही मॉनसूनी बारिश? ये अपडेट सामने आया

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में मॉनसून के आगमन में हो रही देरी ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है. जानें क्या है वजह जिसकी वजह से वेस्ट यूपी में नहीं हो रही मॉनसूनी बारिश.

ADVERTISEMENT

UP Monsoon Update
UP Monsoon Update
social share
Google CTA

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में मॉनसून के आगमन में हो रही देरी ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है. पिछले 3-4 दिनों से बादल छाए रहने के बावजूद, इन इलाकों में सिर्फ हल्की फुल्की बारिश ही हुई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अब इस देरी के पीछे की वजह स्पष्ट की है और बताया है कि दिल्ली-NCR समेत पश्चिमी यूपी में क्यों मॉनसून धीमा पड़ा है. हालांकि, विभाग ने राहत भरी खबर देते हुए कहा है कि अगले 3-4 दिनों में स्थिति में बदलाव आएगा और मॉनसून अपनी गति पकड़ेगा.