UPTak Baithak Logo

पहले अपराधी अवैध कब्जों के टूर्नामेंट खेलते थे, अब योगी सरकार उनके साथ जेल-जेल खेल रही: PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ में ‘मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय’ का शिलान्यास किया. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक जनसभा को भी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ में ‘मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय’ का शिलान्यास किया. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक जनसभा को भी संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा, ”मेरठ और आसपास के इस क्षेत्र ने स्वतंत्र भारत को भी नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. राष्ट्ररक्षा के लिए सीमा पर बलिदान हों या फिर खेल के मैदान में राष्ट्र के लिए सम्मान, राष्ट्रभक्ति की अलख को इस क्षेत्र ने प्रज्जवलित रखा है.”