लेटेस्ट न्यूज़

UP Board Results: प्रशासन के सख्त पहरे में चेक होंगी कॉपियां, जानें कब तक आएगा रिजल्ट

UP Board Results: यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल एवं इंटर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सही तरीके से कराने के लिए कमर कस ली है.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Board Results: यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल एवं इंटर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन सही तरीके से कराने के लिए कमर कस ली है. मूल्यांकन केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू रहेगी. परीक्षा केंद्रों की तरह अब मूल्यांकन केंद्रों की जिम्मेदारी भी स्टैटिक मजिस्ट्रेट को सौंपी गई है. इसके लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है. मूल्यांकन केन्द्र पर तैनान स्टेटिक मजिस्ट्रेट द्वारा कोठार से 10 बंडल का चयन रैण्डम प्रकार से करते हुए उपप्रधान परीक्षक को उत्तर पुस्तिकाएं वितरित की जायेंगी. मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा.