लेटेस्ट न्यूज़

महाकुंभ गए थे उन्नाव के जेल अधीक्षक पवन सिंह, लौटते समय ले आए संगम का पवित्र जल और कैदियों को लगवा दी डुबकी

प्रयागराज महाकुंभ में 53 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे. उन्नाव जेल के कैदियों ने भी संगम जल से स्नान किया. प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई.

ADVERTISEMENT

Unnao Jail
Unnao Jail
social share
Google CTA

Mahakumbh News: प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. अब तक देश-विदेश से आए करीब 53 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं और 26 फरवरी तक यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है. इसी बीच, उन्नाव की जिला जेल में बंद हजारों महिला-पुरुष कैदियों ने भी प्रयागराज महाकुंभ के जल से स्नान किया है.