उज्जवल और नीलू नोएडा में देसी पोर्न बनाकर बेच रहे थे विदेशी वेबसाइट को, कपल ने कमाए इतने करोड़ रुपये
Noida Porn Network Exposed: नोएडा में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी से 'सबडिजी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड' के तहत विदेशी पोर्न नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिसमें कंपनी के डायरेक्टर्स के खातों में 22 करोड़ रुपये की अवैध कमाई का पता चला.
ADVERTISEMENT

Noida Porn Network Exposed
Noida Porn Network Exposed: गौतमबुद्ध नगर का नोएडा शहर और यहां के एक घर में चल रहा था अश्लील धंधा. बता दें कि घर के एक शानदार स्टूडियो में मॉडल्स के साथ न्यूड वीडियो शूट किए जा रहे थे. मगर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापेमारी की और एक बड़े गंदे धंधे का पर्दाफाश कर दिया. आरोप यह है कि इस धंधे को कोई और नहीं बल्कि एक कपल अंजाम दे रहा था. कपल का नाम उज्जवल किशोर और नीलू श्रीवास्तव के रूप में सामने आया है. दोनों ने 'सबडिजी वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड' नामक कंपनी का गठन किया, जो अडल्ट वीडियो का कारोबार कर करोड़ों रुपये कमा रहे थे.