2 साल पहले हरदोई की शादीशुदा दलित युवती सोनम हो गई थी लापता, अब सामने आई निकाह वाली बात और मिला उसका कंकाल
UP News: 2 साल से हरदोई की सोनम लापता थी. अब पुलिस ने इस केस का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है.
ADVERTISEMENT

Hardoi news
UP News: उत्तर प्रदेश के हरदोई में 2 साल पहले शशि चंद्र की 30 साल की पत्नी सोनम अचानक लापता हो गई थी. जिस दिन वह लापता हुई, उस दिन 6 अगस्त 2023 की तारीख थी. वह घर से बेटे के लिए थर्मस लेने की बात कहकर निकली थी. मगर उसके बाद वह कभी घर वापस नहीं लौटी. इन 2 सालों में पुलिस ने उसे खोजने की काफी कोशिश की. मगर अब पुलिस को दलित समाज से आने वाली सोनम का कंकाल मिला है. इसी के साथ एक बेहद सनसनीखेज जुर्म का खुलासा भी पुलिस ने कर दिया है.