कोहरे के चलते इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनें रहेंगी रद्द, सफर शुरू करने से पहले देखें पूरी लिस्ट
सर्दी का सीजन शुरू हो गया है. इस सीजन में पड़ने वाले कोहरे का सीधा असर रेल यातायात पर भी पड़ता है. कोहरे और धुंध की वजह से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होता है.
ADVERTISEMENT

UP News: सर्दी का सीजन शुरू हो गया है. इस सीजन में पड़ने वाले कोहरे का सीधा असर रेल यातायात पर भी पड़ता है. कोहरे और धुंध की वजह से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होता है. ऐसे में भारतीय रेलवे की ओर से इस सीजन में रेल यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए कई ट्रेनों को एक निश्चित अवधि के लिए कैंसिल कर दिया जाता है. इस साल भी कोहरे के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे ने अपने अधिकार क्षेत्र में चलने वाली कई ट्रेनों को आने वाले तकरीबन 3 महीने के लिए निरस्त कर दिया है.