UPTak Baithak Logo

'बिहार कोकिला' शारदा सिन्हा की ये है पूरी कहानी, निधन से एक दिन पहले उनका ये गाना आया था सामने

बिहार कोकिला के नाम से जाने जानी वाली गायिका शारदा सिन्हा के बेहद पक्के और मिट्टी की खुशबू समेटे सुरों से सजे लोकगीतों के बिना बिहार और मिथिलांचल के किसी भी पर्व की कल्पना संभव नहीं है. शारदा सिन्हा का मंगलवार रात दिल्ली के एम्स में निधन हो गया.वह 72 वर्ष की थीं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Sharda sinha News
social share
Google CTA

Sharda Sinha: बिहार कोकिला के नाम से जाने जानी वाली गायिका शारदा सिन्हा के बेहद पक्के और मिट्टी की खुशबू समेटे सुरों से सजे लोकगीतों के बिना बिहार और मिथिलांचल के किसी भी पर्व की कल्पना संभव नहीं है. शारदा सिन्हा का मंगलवार रात दिल्ली के एम्स में निधन हो गया.वह 72 वर्ष की थीं. शारदा सिन्हा हमेशा छठ पर्व के दौरान एक गीत जारी करती थीं और इस वर्ष भी उन्होंने खराब स्वास्थ्य के बावजूद ऐसा किया. शारदा सिन्हा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उनके द्वारा गाया गया गीत ‘‘दुखवा मिटाईं छठी मईयां’’ एक दिन पहले ही साझा किया गया था. यह गीत शायद उनकी मनःस्थिति को दर्शाता है जब वह खराब स्वास्थ्य से जूझ रही थीं.