नकाब के लिए इन 4 मुस्लिम लड़कियों ने जौनपुर में छोड़ दी 10वीं की परीक्षा! इसके आगे की कहानी में और भी ट्विस्ट
UP News: स्कूलों और परीक्षा में नकाब उतारने को लेकर उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बड़ा विवाद सामने आया है. यहां यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान नकाब नहीं उतारने पर 4 छात्राओं को रोक लिया गया.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: परीक्षा में नकाब उतारने को लेकर उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बड़ा विवाद सामने आया है. यहां यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान नकाब नहीं उतारने पर 4 छात्राओं को रोक लिया गया. उन्हें नियमों का हवाला दिया गया और समझाया गया. मगर उन्होंने नकाब उतारने से साफ मना कर दिया. जब वह नहीं मानी तो केंद्र व्यवस्थापक ने उन्हें परीक्षा देने से रोक दिया.
