UPTak Baithak Logo

यूपी में आज भी है बारिश का अलर्ट, बिजनौर से लेकर पीलीभीत तक ओलावृष्टि की चेतावनी

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से लोगों को गर्मी से जबरदस्त तरीके से राहत मिली हुई है. वहीं, सोमवार 1, मई…

ADVERTISEMENT

UP में पड़ रही उमस भरी गर्मी, जानें आज लखनऊ से नोएडा तक कहां-कहां होगी बारिश?
UP में पड़ रही उमस भरी गर्मी, जानें आज लखनऊ से नोएडा तक कहां-कहां होगी बारिश?
social share
Google CTA

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से लोगों को गर्मी से जबरदस्त तरीके से राहत मिली हुई है. वहीं, सोमवार 1, मई को प्रदेश के कई हिस्सों में हुई बारिश के बाद से तामपान में काफी गिरावट देखने को मिली. बारिश के बाद हालात कुछ ऐसे रहे कि लोगों को स्वेटर और जैकेट तक निकालनी पड़ी गईं. मई महीने में ऐसा होगा, ये किसी ने सोचा नहीं था. वहीं, आपको यह भी बता दें कि आज यानी 2 मई को भी उत्तर प्रदेश में तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. पिछले कई वर्षों मुकाबले इस बार गर्मी के तेवर कुछ नरम नजर आ रहे हैं, जिससे आम लोग काफी खुश हैं.