लेटेस्ट न्यूज़

गार्ड को पीटने वाली आगरा की महिला ने किया बड़ा दावा, बताया- क्यों चलाना पड़ा डंडा

ताज नगरी आगरा में एक गार्ड को डंडे से पीटने और गालियां देने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला डिंपी महेंद्रू…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

ताज नगरी आगरा में एक गार्ड को डंडे से पीटने और गालियां देने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला डिंपी महेंद्रू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. इधर डिंपी महेंद्रू ने यूपी तक से बातचीत कर अपना पक्ष रखा. आरोपी महिला ने कहा कि पहले गार्ड ने गालियां दी और मारने के लिए डंडा ताना. उस वक्त किसी ने वीडियो नहीं बनाया. जब मैंने एक महिला को गाली देने और डंडा तानने के लिए उसी डंडे से मारा तो उसके साथी ने वीडियो बना लिया. गौरतलब है कि डिंपी पेशे से टीचर हैं और पेट लवर हैं. वे आवारा पशुओं के लिए काम करती हैं.