लेटेस्ट न्यूज़

बीच रोड पत्नी और मासूम बच्चों के सामने 20 मिनट तक पीटकर छीन ली गई कोर्ट क्लर्क राशिद की जिंदगी, कौन थे ये दरिंदे?

UP News: यूपी के अमरोहा में जूनियर डिविजन जज के पेशकार राशिद के साथ जो हुआ, उसने हड़कंप मचा कर रख दिया. परिवार के सामने ही बाइक सवार युवकों ने कार से निकालकर राशिद की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

ADVERTISEMENT

Amroha, Amroha News, Amroha Crime News, Amroha Crime, Amroha Police, Amroha Rashid Murder Case, UP News, UP Crime, UP Viral News, अमरोहा, अमरोहा न्यूज, अमरोहा क्राइम न्यूज
UP News
social share
Google CTA

Amroha Rashid Murder Case: अमरोहा में (जूनियर डिविजन जज के पेशकार) कोर्ट क्लर्क राशिद अपने 3 बच्चों, पत्नी और भतीजे के साथ कार से मुरादाबाद जा रहे थे. कार में राशिद के साथ उनकी पत्नी रुखसार, मासूम 3 बच्चे और भतीजा मौजूद थे. मगर रास्ते में राशिद के साथ जो किया गया, उससे परिवार में कोहराम मच गया. दरअसल राशिद को उनके ही परिवार के सामने 20 मिनट तक मारा गया. उनके साथ जमकर मारपीट की गई. राशिद को कार से जबरन खींचा गया और 4 से 5 लोगों ने 20 मिनट तक उन्हें खूब मारा. इस दौरान उनकी पत्नी, तीनों बच्चे और भतीजा उन युवकों के हाथ-पैर जोड़ते रहे. मगर किसी पर कोई फर्क नहीं पड़ा और युवकों ने मारते-मारते राशिद की जान ही ले ली. पत्नी और मासूम बच्चों के सामने उनके पति और पिता को मार डाला गया. 

ये भी पढ़ें: मेरठ में अब सोनू कश्यप के मर्डर का मामला गरमाया, मायावती और अखिलेश के X पोस्ट आए, इस बीच जानिए ये पूरा केस

क्या हुआ राशिद के साथ?

कल यानी 11 जनवरी की दोपहर राशिद गाड़ी से परिवार को लेकर मुरादाबाद जा रहे थे. तभी संभल चौराहे के आसपास राशिद की कार बाइक से टकरा गई. बताया जा रहा है कि बाइक रॉन्ग साइड से आ रही थी. हादसे के बाद विवाद हुआ. मगर लोगों ने संभाल लिया. फिर बाइक सवार और कार सवार राशिद अपने-अपने रास्ते आगे बढ़ गए. 

मिली जानकारी के मुताबिक, मगर बाइक सवार इस विवाद को भूला नहीं था. उसने अपने साथियों को बुलाया और राशिद की कार के पीछे बाइक लगा दी. फिर राशिद को उनकी कार से उतारकर मारना पीटना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्हें बाइक सवार युवकों ने जमकर पीटा और मौके से फरार हो गए. जब तक पीड़ित परिवार घायल राशिद को लेकर अस्पताल पहुंचा तब तक राशिद की मौत हो चुकी थी. 

भतीजे सलमान ने बताई पूरी दरिंदगी

मृतक राशिद के भतीजे मोहम्मद सलमान ने बताया, हम अमरोहा से मुरादाबाद की तरफ जा रहे थे. रास्ते में आरोपी बाइक सवार रॉग्ग साइड से बाइक लेकर आ रहे थे. तभी उनकी बाइक हमारी कार के बंपर से टकरा गई. बाइक सवार गिर गए. चाचा उतरे और उन्हें उठाया. मामला रफा-दफा करके वो लोग चले गए और हम भी आगे बढ़ गए.

आगे जाकर मुरादाबाद की तरफ जैसे ही मुड़े, बाइक सवार ने हमारी कार के पीछे अपनी बाइक लगा दी और फिर बाइक कार के आगे लगा दी. फिर चाचा को कार से उतारा और उनके साथ जमकर मारपीट की. उनको खूब मारा. करीब 4 से 5 लोग थे, जिन्होंने चाचा के साथ मारपीट की. मृतक के भतीजे का कहना है कि हमने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. 

कौन-कौन थे ये दरिंदे?

पीड़ित परिवार ने डिडौली क्षेत्र के रहने वाले कलीम, शान, कसीम, नसीम के खिलाफ नामजद एफआईआर करवाई है. इसी के साथ 3 अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज करवाया है. अभी तक पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है. अन्य की तलाश में पुलिस जुट गई है.

पुलिस क्षेत्राधिकारी ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया, 11 जनवरी की दोपहर का मामला है. वाहन टकराने को लेकर मारपीट हुई, जिसमें कार सवार राशिद की मौत हो गई. अभी तक 2 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है.