लेटेस्ट न्यूज़

जो बन सकता था दामाद उसे लेकर भागने वाली सास ऊषा देवी की अब ये कहानी पता चली

Saas Damad Gonda Story: गोंडा में 44 वर्षीय महिला अपनी बेटी के पूर्व मंगेतर राम स्वरूप के साथ फरार हो गई. बस्ती में बरामद होने के बाद गोंडा पुलिस ने उसे पति को सौंपा.

ADVERTISEMENT

Photo: Usha Devi
Photo: Usha Devi
social share
Google CTA

Gonda Damad Saas Story: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. यहां 44 वर्षीय एक महिला अचानक घर से लापता हो गई, जिससे उसका परिवार चिंतित हो गया. बाद में पता चला कि वह उस युवक के साथ चली गई थी, जिससे कभी उसकी बेटी की शादी तय हुई थी. यह घटना रिश्तों की उलझनों और भावनाओं की जटिलता की जीती-जागती नजीर है. फिलहाल पुलिस ने महिला को सुरक्षित बरामद कर लिया है और अब वह वापस अपने परिवार के साथ है. यह मामला खोड़ारे थाना क्षेत्र का है.