लेटेस्ट न्यूज़

पति सौरभ को मारने वाली 'हत्यारिन' बेटी मुस्कान रस्तोगी की असली कहानी तो उसके मां-बाप ने सुनाई

UP News: मेरठ की हत्यारिन पत्नी मुस्कान रस्तोगी की सारी करतूत अब उसके माता-पिता ने बता दी है. उसके माता-पिता ही बेटी को थाने लेकर गए और मामले का खुलासा करवाया. मुस्कान के माता-पिता का साफ कहना है कि उनका दामाद उनकी बेटी पर अंधा विश्वाश और प्यार करता था और उनकी बेटी को फांसी मिलनी चाहिए.

ADVERTISEMENT

Meerut, Meerut News, Meerut Crime News, Meerut meerut muskan rastogi case, meerut Saurabh rajpoot case, meerut murder case, up news, up crime, मेरठ, मुस्कान रस्तोगी, सौरभ राजपूत, यूपी न्यूज
UP News
social share
google news

Meerut News: मेरठ की हत्यारिन पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके आशिक साहिल शुक्ला अब जेल की सलाखों के पीछे हैं. अपने हाथ से हत्यारिन मुस्कान रस्तोगी ने क्राइम की वो वारदात को लिख दिया है, जिसकी चर्चा मेरठ में हमेशा की जाएगी. जिस सौरभ राजपूत से मुस्कान रस्तोगी ने शादी की थी, जिस मुस्कान की वजह से सौरभ ने अपने परिवार से रिश्ता खराब किया था और करोड़ों की संपत्ति से बेदखल भी हुआ, उसी मुस्कान ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सौरभ को दर्दनाक मौत दे डाली. सिर्फ मौत ही नहीं बल्कि उसके शरीर के टुकड़े भी कर डाले.