UPTak Baithak Logo

खान सर की कोचिंग के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों गार्ड्स की पूरी पहचान आ गई सामने, यूपी के इन दो जिलों से है इनका नाता

पटना फायरिंग मामले में खान सर की मुश्किलें बढ़ गई हैं. वायरल वीडियो के बाद दर्ज एफआईआर में उनके दो गार्ड्स प्रदीप कुमार और तालेबर सिंह की पहचान सामने आई है. पुलिस जांच में दोनों ने फायरिंग को लेकर अहम खुलासे किए हैं.

ADVERTISEMENT

Khan Sir Guards
Khan Sir Guards
social share
google news

खान ग्लोबल स्टडीज' के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर की मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रही हैं. खान सर की कोचिंग के बाहर वायरल फायरिंग वीडियो की जांच के बाद पटना पुलिस ने खान सर के खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है. इसके अलावा उन दो गार्ड्स पर भी FIR दर्ज हुई जिनका कोचिंग के बाहर फायरिंग करने का वीडियो वायरल हुआ था. इस बीच खान सर के दोनों गार्ड्स की पूरी पहचान सामने आ गई है.