लेटेस्ट न्यूज़

साजिश्ता ने क्लास में हिंदू बच्चे को मुस्लिम स्टूडेंट से पिटवाया, टीचर-छात्र के खिलाफ केस दर्ज

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में पुलिस ने एक टीचर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. इस शिक्षिका पर गंभीर आरोप है. इसके…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल में पुलिस ने एक टीचर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. इस शिक्षिका पर गंभीर आरोप है. इसके खिलाफ आरोप है कि इसने शिक्षा के मंदिर में सांप्रदायिक नफरत फैलाई. दरअसल साजिश्ता नाम की इस शिक्षिका ने अपने मुस्लिम छात्र के हाथों हिंदू छात्र की पिटाई करवाई. साजिश्ता नाम की इस टीचर ने मुस्लिम छात्र से कहा कि वह दोनों हाथों से उसके गालों पर थप्पड़ मारे. फिर क्या था, टीचर के कहने पर छात्र ने भी अपने हिंदू सहपाठी के थप्पड़ मार दिए. अब इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी टीचर के खिलाफ तो केस दर्ज किया ही है बल्कि पुलिस ने उस छात्र के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है, जिसने टीचर के कहने पर थप्पड़ मारे थे.