UPTak Baithak Logo

महाकुंभ में VVIP घाट की कर रही थीं खूब तारीफ, भगदड़ के बाद अपना हाल बता रोने लगीं तान्या मित्तल

प्रयागराज महाकुंभ में करोड़ो की संख्या में श्रद्धालु डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल भी वहां मौजूद हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

प्रयागराज महाकुंभ में करोड़ो की संख्या में श्रद्धालु डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं. ऐसे में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल भी वहां मौजूद हैं. वही तान्या मित्तल जिन्होंने कुछ दिनों पहले अरैल घाट का वीडियो शेयर कर बताया था वहां दूर दूर तक कोई भीड़ नहीं है.साथ ही उन्होंने वीडियो में प्रशासन और मैनेजमेंट की भी तारीफ की थी. इस बीच तान्या मित्तल का एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में तान्या हमारे सहयोगी मीडिया चैनल द लल्लनटॉप के रिपोर्टर अभिनव से बातचीत करते हुए रोती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में तान्या रो-रोकर ये बता रही हैं कि मौनी अमावस्या के तड़के सुबह ना केवल संगम नोज बल्कि झूंसी इलाके में भी एक भगदड़ हुई थी, जिसमें कई लोग फंसे थे.