UP: 33 हजार 700 करोड़ का अनुपूरक बजट पास, सीएम योगी ने यूपी के विकास मॉडल का किया जिक्र
यूपी विधानसभा में मंगलवार को योगी सरकार का पहला अनुपूरक बजट पारित किया गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 33 हज़ार 700 करोड़ का…
ADVERTISEMENT

यूपी विधानसभा में मंगलवार को योगी सरकार का पहला अनुपूरक बजट पारित किया गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 33 हज़ार 700 करोड़ का बजट धवनिमत से पारित हुआ. बजट चर्चा पर सभी दलों के नेताओं ने बोला उसके बाद मुख्यमंत्री ने चर्चा का जवाब दिया. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 37 वर्षों बाद ऐसा मौक़ा आया जब पूर्ण बहुमत से सत्ता आयी.