सुगरवती, मीरावती, रुखसार...इनके पतियों की मौत के बाद बीमा के पैसे कोई और ले गया फिर खुला संभल का ये बड़ा करप्शन
Sambhal Insurance Fraud: संभल पुलिस ने अंतरराज्यीय बीमा धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश किया, जिसने बीमार और मृत लोगों के नाम पर 30 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की. जानिए कैसे हुआ इस घोटाले का खुलासा और कौन-कौन हैं इसमें शामिल.
ADVERTISEMENT

Sambhal Insurance Fraud: तारीख 17 जनवरी 2025. रात का समय और कोहरे की चादर ने इलाके को अपनी चपेट में ले रखा था. इसी दौरान संभल की ASP अनुकृति शर्मा की गाड़ी को एक काली रंग की स्कॉर्पियो ने हड़बड़ी में ओवरटेक किया. इसके बाद जब ASP शर्मा के आदेश पर स्कॉर्पियो को रुकवाया गया तब पुलिस को भी शायद अंदाजा नहीं था कि यह कार एक बड़े बीमा घोटाले की चाबी साबित होगी. गाड़ी में बैठे ओंकारेश्वर मिश्रा और अमित नामक शख्स पुलिस के सवालों से बचने की कोशिश कर रहे थे. मगर जब तलाशी ली गई, तो पुलिस के हाथ 16 डेबिट कार्ड, बीमा कंपनियों से जुड़े दस्तावेज और ₹11.45 लाख नकद लगे. जांच आगे बढ़ी तो जो खुलासा हुआ, उसने पूरे उत्तर भारत की बीमा कंपनियों और कानून-व्यवस्था को झकझोर कर रख दिया. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने 6 और लोगों को अरेस्ट किया है. इन 6 लोगों में दो बैंक कर्मचारी, एक इन्वेस्टिगेशन कंपनी का मालिक और तीन बीमा कराने वाले एजेंट शामिल हैं. मामले की पूरी जानकारी आगे तफ्सील से जानें.