मुजफ्फरनगर के 8.2 फीट लंबे करण सिंह की कहानी, पैदा हुए तो 8.87 किलो के थे, दुनिया में सिर्फ एक शख्स इनसे लंबा
Karan Singh Tallest Boy of India: मुजफ्फरनगर में 8.2 फीट लंबे करण सिंह को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. सहारनपुर के इस युवक का दावा है कि वह दुनिया का दूसरा सबसे लंबा व्यक्ति है और वह जल्द ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देगा.
ADVERTISEMENT

Karan Singh
Karan Singh Tallest Boy of India: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार देर शाम उस समय लोगों की भीड़ लग गई, जब एक 8.2 फीट लंबा युवक अपने पिता के साथ नेशनल हाईवे 58 से गुजर रहा था. 18 साल के इस युवक नाम करण सिंह है. करण को देखकर हर कोई हैरान रह गया और लोग उसके साथ फोटो खिंचवाने लगे. सहारनपुर के रहने वाले करण सिंह अपनी लंबाई की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं.