यूपी में 4200 करोड़ के एक्सप्रेसवे का एक महीने में ये हाल? अब कोरारी टोल के पास बदल गया है रास्ता
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर उद्घाटन के एक महीने के भीतर फिर सड़क की सतह क्षतिग्रस्त होने के बाद NHAI ने जांच के आदेश दिए हैं, शुरुआती कार्रवाई में तीन इंजीनियरों को डिबार किया गया है.
ADVERTISEMENT

Lucknow-Kanpur Expressway: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे एक बार फिर चर्चा में है. उद्घाटन के एक महीने के भीतर ही सड़क की सतह को दोबारा नुकसान पहुंचने का मामला सामने आया है. इसके बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने जांच के आदेश दे दिए हैं.
