‘हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ…’, राणा सांगा को गद्दार बताने वाले सपा सांसद रामजीलाल सुमन का नया दावा, ये सब बोले
SP MP Ramji Lal Suman: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया है. इस बार उन्होंने कहा है कि हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ है. इसी के साथ उन्होंने फिर डीएनए पर सवाल किए हैं और इसे पीडीए की लड़ाई बताया है.
ADVERTISEMENT

UP News
SP MP Ramji Lal Suman: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने हाल ही में राणा सांगा को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसपर अभी तक विवाद थमा नहीं है. इसी बीच रामजीलाल सुमन ने एक बार फिर कुछ ऐसा बयान दिया है, जिसपर हंगामा होना तय माना जा रहा है. सपा के राज्यसभा सांसद ने इस बार दावा किया है कि हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ है. उन्होंने ये भी कहा है कि अगर मुसलमान में बाबर का डीएनए है तो तुम में किसका डीएनए है?