21 दिन से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को पुलिस ने गाली दी और जबरन उठा ले गई? अभिजीत दीपके के आरोप हिला देंगे!
Sonam Wangchuk: जंतर-मंतर पर 21 दिन से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने मेडिकल सलाह और कोर्ट निर्देश का हवाला देकर अस्पताल पहुंचाया. कार्रवाई के दौरान छात्रों से झड़प हुई जबकि विपक्ष ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया.
ADVERTISEMENT

Sonam Wangchuk and Abhijeet dipke
Sonam Wangchuk: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 21 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने हटा दिया है.पुलिस की इस अचानक हुई कार्रवाई के दौरान प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस बल के बीच तीखी झड़प देखने को मिली. सोशल मीडिया पर इस टकराव की तस्वीरें वायरल होने के बाद कोहराम मच गया है. एक तरफ जहां प्रदर्शनकारी छात्र और विपक्षी दल दिल्ली पुलिस पर बर्बरता, मारपीट और तानाशाही का आरोप लगा रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई कोर्ट के निर्देश और सोनम वांगचुक की गिरती सेहत को देखते हुए की गई है.
