लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur Weather Today: बादलों की आंख-मिचौली के बीच उमस से लोग बेहाल, मौसम विभाग ने दी बारिश की उम्मीद

Saharanpur Weather News: सहारनपुर में बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश नहीं होने से उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. शुक्रवार की बारिश से मिली राहत ज्यादा देर नहीं टिक सकी. मौसम विभाग ने आज वर्षा की संभावना जताई है, जिससे लोगों और किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है.

ADVERTISEMENT

 बादलों की आंख-मिचौली के बीच उमस से लोग बेहाल, मौसम विभाग ने दी बारिश की उम्मीद
बादलों की आंख-मिचौली के बीच उमस से लोग बेहाल, मौसम विभाग ने दी बारिश की उम्मीद
social share
Google CTA

Saharanpur Weather News: जनपद में पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. आज सुबह से ही तेज उमस और गर्मी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आसमान में घने बादल छाए होने के बावजूद अभी तक बारिश नहीं होने से लोगों की उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है.