Mirzapur Crime News: CCTV का तार काटकर घर में घुसे चोर, 52 लाख के जेवर और ₹50 हजार नकद चोरी
Mirzapur Crime News: मिर्जापुर के सेमरा कलां गांव में देर रात चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए. सीसीटीवी का तार काटने के बावजूद उनकी तस्वीर कैमरे में कैद हो गई. बदमाश करीब 52 लाख रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए.
ADVERTISEMENT

CCTV का तार काटकर घर में घुसे चोर, 52 लाख के जेवर और ₹50 हजार नकद चोरी
Mirzapur Crime News: ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के रतेह चौराहा के पास सेमरा कलां गांव में शुक्रवार की देर रात मकान के पीछे से घुसे हौसला बुलंद चोरों ने लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण व 50 हजार नकद उठा ले गए. घटना की जानकारी होने पर गृहस्वामी सीताराम केसरवानी व स्वजनों के होश उड़ गए. सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.
