लेटेस्ट न्यूज़

एक हाथ से चलाई बंदूक और जीता यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में पदक, फिर चर्चा में आ गए कुंडा के विधायक राजा भैया

Raja Bhaiya Shooting Champion: राजा भैया ने यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में हिस्सा लिया और कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Raja Bhaiya Shooting Champion: जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया इन दिनों खूब चर्चा में है. इस बार उनके चर्चा में रहने की वजह राजनीति नहीं, बल्कि उनका पुराना बंदूकों का शौक है. राजा भैया ने यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में हिस्सा लिया और कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपने एक हाथ में बंदूक लेकर निशाना लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. अब लोग इस वीडियो की खूब चर्चा कर रहे हैं.