लेटेस्ट न्यूज़

बेटा बना 'VIP', पिता की हुई किरकिरी... मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के निजी सचिव आनंद कुमार को हटाने का निर्देश किसने दिया?

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बेटे का प्रोटोकॉल जारी करने वाले निजी सचिव आनंद कुमार को पद से हटा दिया गया है. जानें, कैसे सीएम की नाराजगी के बाद यह कार्रवाई हुई.

ADVERTISEMENT

भाजपा नेता स्वतंत्र देव सिंह.
भाजपा नेता स्वतंत्र देव सिंह.
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश में सत्ता और प्रोटोकॉल से जुड़े एक बड़े विवाद के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नाराजगी का असर साफ देखने को मिला है. यूपी के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बेटे अभिषेक सिंह का प्रोटोकॉल जारी करने वाले निजी सचिव आनंद कुमार को उनके पद से हटा दिया गया है. यह फैसला तब लिया गया जब प्रोटोकॉल से जुड़ा एक सरकारी पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और सरकार के लिए किरकिरी यह का कारण बना.