लेटेस्ट न्यूज़

कोई रहमान तो कोई कुर्बान कह रहा है... बेटा आयुष बना मुस्लिम तो पिता देवराज ने भारी मन से कह दी ये बात

शामली धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक के पिता देवराज मलिक ने आज तक को दिए इंटरव्यू में अपना दर्द बयां किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि चांदनी कुरैशी ने उनके संस्कारी बेटे को प्रेम जाल में फंसाकर और फर्जी निकाहनामा बनाकर करोड़ों की संपत्ति हड़पने की साजिश रची.

ADVERTISEMENT

Devraj Malik
Devraj Malik
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के बहुचर्चित कथित धर्मांतरण मामले में नया मोड़ आ गया है. इस पूरे प्रकरण पर यूपी Tak की टीम ने पीड़ित युवक आयुष मलिक के पिता देवराज मलिक से ग्राउंड जीरो पर विशेष बातचीत की. इंटरव्यू के दौरान पीड़ित पिता का दर्द छलक उठा. देवराज मलिक ने अपनी ही सरकार और प्रशासन के सामने गुहार लगाते हुए आरोप लगाया कि एक सोची-समझी साजिश के तहत उनके होनहार बेटे का ब्रेनवॉश किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य उनके परिवार की नामचीन प्रतिष्ठा और करोड़ों रुपये की जायदाद को हड़पना है.