लेटेस्ट न्यूज़

पाकिस्तान में बैठे-बैठे जालौन की अंजू अब गा रही I Love my India, देखिए बना रही कैसी रील

Anju In Pakistan: पहले पाकिस्तान से हिंदुस्तान आई सीमा हैदर (Seema Haider News) और अब भारत से पाकिस्तान गई अंजू, ये दोनों ही महिलाएं इस…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Anju In Pakistan: पहले पाकिस्तान से हिंदुस्तान आई सीमा हैदर (Seema Haider News) और अब भारत से पाकिस्तान गई अंजू, ये दोनों ही महिलाएं इस वक्त चर्चाओं के केंद्र में हैं. बता दें कि दोनों ही अपने-अपने प्यार के लिए सरहद लांघकर अपने परिवार को छोड़कर चली गई हैं. इस बीच अंजू का सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में अंजू 15 अगस्त के मौके पर देशभक्ति के गाने पर रील बनाती हुई नजर आ रही है. लगातार वीडियो और अपने बयानों के चलते चर्चा में रहने वाली अंजू ने अब मीडिया से भी दूरी बना ली है. बता दें कि अंजू ने नसरुल्ला के साथ सोशल मीडिया पर एक अकाउंट बनाया है, जिस पर लगातार वह वीडियो डाल रही है. मालूम हो कि अंजू का संबंध यूपी के जालौन और बलिया से है.