लेटेस्ट न्यूज़

आगरा में चांदी की इस कार का हर कोई करना चाह रहा दीदार! कीमत भी इसकी है खास, देखिए

उत्तर प्रदेश के आगरा में चांदी की एक कार खूब धूम मचा रही है. यह कार भी कुछ ऐसी है कि देखने वाले इसे बस…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के आगरा में चांदी की एक कार खूब धूम मचा रही है.

यह कार भी कुछ ऐसी है कि देखने वाले इसे बस देखते ही रह जाएं, चमक ऐसी की नजर ना हट पाए.

बता दें कि आगरा में सर्राफा एसोसिएशन की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है और जयपुर से आए एसएस ज्वेलर्स की स्टॉल पर इस कार को रखा गया है.

इस कार की कीमत डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है. यह कार पूरी तरह ऑटोमेटिक है और रिमोट से कंट्रोल होती है.

कार बनाने वाले ज्वेलर शिशिर सिंघल ने बताया कि कार ऑर्डर मिलने पर इस कार को विशेष तौर पर तैयार किया जाता है. बकौल सिंघल, इसे बनाने में 30 दिन लग जाते हैं.

प्रदर्शनी में शिशिर सिंघल द्वारा बनाई गई चांदी की कार के अलावा लोग चांदी के जूते, शतरंज, सांप-सीढ़ी और आभूषणों की तमाम वैरायटी देखने आ रहे हैं.

एक आंकड़े के मुताबिक, हर दिन करीब 5 से 6 हजार लोग प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं.

uptak.in पर अन्य खबरें यहां पढ़ें