लेटेस्ट न्यूज़

मैनपुरी के सिकंदरपुर में मुस्लिम तादाद है ज्यादा... यहां लोगों को SIR में आई कोई दिक्कत? तौसीफ, साहिल, सलमान ने ये बताया

मैनपुरी विधानसभा के सिकंदरपुर गांव में यूपी की एसआईआर प्रक्रिया को स्थानीय निवासियों ने पारदर्शी और सरल बताया. यूपी तक की टीम से बातचीत में लोगों ने प्रारंभिक चुनौतियों का जिक्र किया लेकिन बीएलओ और स्थानीय युवाओं की मदद से सभी फॉर्म जमा हो गए.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

यूपी में चल रही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक और सामाजिक तौर पर चर्चा तेज है. विपक्ष लगातर इस प्रक्रिया पर सवाल उठा रहा है, वहीं स्थानीय लोग इसे पारदर्शी और सरल बता रहे हैं. इसी बीच यूपी तक की टीम मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में पहुंची और यहां के लोगों से एसआईआर प्रक्रिया को लेकर बात की. आपको बता दें कि सिकंदरपुर एक मुस्लिम बाहुल्य इलाका है.