उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने आगरा मेट्रो के ‘विश्वस्तरीय स्टेशनों’ की भीतर से पहली झलक साझा की है. UPMRC ने कहा कि स्टेशन ताज नगरी के लोगों के स्वागत के लिए तैयार हो रहे हैं. UPMRC के अनुसार, स्टेशनों के भीतरी हिस्सों में फिनिशिंग कार्य एडवांस स्टेज में पहुंच गया है. हाल ही में आगरा दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि अगले वर्ष से शहरवासी मेट्रो का सफर करेंगे. आगरा मेट्रो परियोजना पर प्रकाश डालते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि काम तेज गति से किया जा रहा है. आपको बता दें, दिसंबर 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया था. uptak.in पर अन्य खबरें यहां पढ़ें