लेटेस्ट न्यूज़

जिस प्रयागराज महाकुंभ में करोड़ों लोगों ने लगाई डुबकी उसका पानी इतना गंदा! ये रिपोर्ट आपके होश उड़ा देगी

Mahakumbh News: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान करोड़ों श्रद्धालु गंगा और यमुना में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं, लेकिन एक चौंकाने वाली रिपोर्ट ने पानी की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ADVERTISEMENT

Mahakumbh News
Mahakumbh News
social share
google news

Mahakumbh News: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान करोड़ों श्रद्धालु गंगा और यमुना में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं, लेकिन एक चौंकाने वाली रिपोर्ट ने पानी की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की एक रिपोर्ट सौंपी गई, जिसमें बताया गया कि प्रयागराज के विभिन्न घाटों पर पानी की गुणवत्ता स्नान के लिए तय मानकों पर खरी नहीं उतर रही है.