Sambhal Violence LIVE: हमारे सांसद बेंगलुरु में थे तो FIR संभल में कैसे...अखिलेश ने उठाया ये सवाल
Sambhal Jama Masjid Violence LIVE : उत्तर प्रदेश के संभल में शाही मस्जिद के सर्वे को लेकर रविवार को भड़की हिंसा ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया. फिलहाल पूरे इलाके का इंटरनेट बंद कर दिया गया है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है.
ADVERTISEMENT

Sambhal Jama Masjid Violence LIVE : उत्तर प्रदेश के संभल में शाही मस्जिद के सर्वे को लेकर रविवार को भड़की हिंसा ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया. इस हिंसात्मक घटना में चार लोगों की जान चली गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घायलों में एसडीएम समेत कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. पुलिस ने इस मामले में संभल कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की है. समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान और विधायक नवाब इकबाल के बेटे सुहेल इकबाल के खिलाफ उपद्रव की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज हुआ है. संभल से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहे हमारे साथ.
लाइव-ब्लॉग समाप्त हुया।
- 04:09 PM • 25 Nov 2024
संभल हिंसा में चार की मौत
बता दें कि इस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान नईम, बिलाल अंसारी, नौमान और मोहम्मद कैफ के रूप में हुई. नौमान और बिलाल अंसारी को रात 11 बजे सुपुर्द ए खाक किया गया.
- 02:45 PM • 25 Nov 2024
संभल हिंसा पर ये बोले अखिलेश
अखिलेश यादव का कहना है कि, सांसद बर्क उस वक्त संभल में मौजूद नहीं थे और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाना राजनीतिक षड्यंत्र है. उन्होंने आरोप लगाया है कि हिंसा सरकार द्वारा प्रायोजित थी और पुलिस प्रशासन ने मस्जिद पर सर्वे के तुरंत बाद ही अनावश्यक कार्रवाई की. उनका दावा है कि जब लोग सर्वे का कारण पूछने आए तो पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया, जिससे स्थिति बिगड़ी.
- 01:33 PM • 25 Nov 2024
संभल जा रहे चंद्रशेखर पर पुलिस ने रोका
संभल जा रहे चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोका लिया है. हापुड़ में नगिना सांसद चंद्रशेखर आजाद को रोका गया है. पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद चंद्रशेखर ने कहा कि,
यूपी में गोलियों के जरिए न्याय हो रहा है. प्रशासन गुंडागर्दी कर रही है. - 12:59 PM • 25 Nov 2024
Sambhal Violence: हिंसा में लूट ली गई इंस्पेक्टर की पिस्टल और मैगजीन
पुलिस के चौकी प्रभारी दीपक राठी ने समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क और विधायक इकबाल महमूद के पुत्र सुहैल इकबाल के खिलाफ उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया है. अधिकारियों का कहना है कि इन दोनों नेताओं ने भीड़ को भड़काया, जिससे हिंसा भड़की. इस मामले में कुल 7 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें से पांच संभल कोतवाली में और दो थाना नखासा में दर्ज की गई हैं. हिंसा के दौरान सब इंस्पेक्टर शाह फैसल की पिस्टल और मैगजीन भी लूट ली गई, और उनके द्वारा 6 नामजद और 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है.
- 12:46 PM • 25 Nov 2024
Sambhal Jama Masjid Violence : सपा सांसद ने कर दी बड़ी मांग
सांसद जिया उर रहमान ने निर्दोष लोगों के मारे जाने पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब स्थिति शांतिपूर्ण थी, तब भीड़ को इकट्ठा कर नारेबाजी करने का क्या औचित्य था. वह इस मुद्दे को संसद में पूरी ताकत के साथ उठाने की बात कर रहे हैं.
- 12:42 PM • 25 Nov 2024
Sambhal Violence LIVE : संभल में बाहरी लोगों को आने पर लगी रोक
फिलहाल, संभल जिला प्रशासन ने निषेधाज्ञा लागू कर दी है और बाहरी लोगों के प्रवेश पर 30 नवंबर तक रोक लगा दी है. जिला मजिस्ट्रेट राजेंद्र पेंसिया ने रविवार देर रात बताया कि यह आदेश भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रावधानों के तहत जारी किया गया है.
- 12:40 PM • 25 Nov 2024
संभल में जामा मस्जिद या हरिहर मंदिर? देखें पूरी रिपोर्ट
- 12:35 PM • 25 Nov 2024
Sambhal Violence LIVE : चारों तरफ पसरा सन्नाटा
संभल में रविवार को हुई हिंसा के बाद पूरे इलाके में कर्फ्यू जैसा महौल है. इंटरनेट बंद कर दिया गया है और पूरे इलाके पुलिस तैनात है.
- 12:31 PM • 25 Nov 2024
दो महिलाओं समेत 21हिरासत में
पुलिस के मुताबिक रविवार को हुए हिंसा में अबतक दो महिलाओं समेत 21 लोगों को हिरासत में लिया है. वहीं कई अवैध हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं.
- 12:30 PM • 25 Nov 2024
Sambhal Jama Masjid Violence : इंटरनेट बंद और स्कूलों की छुट्टी
संभल के हालात को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. यहां मुरादाबाद रेंज के 30 थानों की पुलिस लगाई गई है. इतना ही नहीं इस पूरे इलाके में इंटरनेट सस्पेंड कर दिया गया है ताकि किसी प्रकार की अफवाह न फैले. 25 नवंबर यानी आज 12वीं तक स्कूलों की छुट्टी भी कर दी गई.
- 12:18 PM • 25 Nov 2024
Sambhal Jama Masjid Violence : अबतक चार लोगों की हो चुकी है मौत
संभल में स्थित शाही जामा मस्जिद का कोर्ट ने सर्वे करने का आदेश दिया था.19 नवंबर को सर्वे की कार्रवाई शांतिपूर्वक पूरी हो गई. लेकिन 24 नवंबर को जब सर्वे टीम दोबारा मस्जिद पहुंची, तो वहां भीड़ के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसने पूरे संभल में हिंसक रूप ले लिया. इस हिंसा में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 20 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. जिले में तनाव का माहौल बना हुआ है और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है. प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए कर्फ्यू लागू कर दिया है और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर भी निगरानी रखी जा रही है.
- 12:16 PM • 25 Nov 2024
सपा सांसद ने की ये मांग
सांसद जिया उर रहमान ने निर्दोष लोगों के मारे जाने पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब स्थिति शांतिपूर्ण थी, तब भीड़ को इकट्ठा कर नारेबाजी करने का क्या औचित्य था. वह इस मुद्दे को संसद में पूरी ताकत के साथ उठाने की बात कर रहे हैं.
- 12:15 PM • 25 Nov 2024
संभल सांसद पर मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश के संभल में शाही मस्जिद के सर्वे को लेकर रविवार को भड़की हिंसा ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया. इस हिंसात्मक घटना में चार लोगों की जान चली गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. घायलों में एसडीएम समेत कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. पुलिस ने इस मामले में संभल कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की है. समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान और विधायक नवाब इकबाल के बेटे सुहेल इकबाल के खिलाफ उपद्रव की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज हुआ है.
