लेटेस्ट न्यूज़

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद पहली बार बोले अखिलेश, शेयर की भावुक कर देने वाली तस्वीर

मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का सोमवार, 10 अक्टूबर को मेदांता, गुरुग्राम में निधन हो गया. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) संस्थापक और संरक्षक मुलायम…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का सोमवार, 10 अक्टूबर को मेदांता, गुरुग्राम में निधन हो गया. समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत काफी दिनों से खराब थी. बाद में हालत बिगड़ने पर उन्हें मेदांता की ICU में शिफ्ट किया गया था.

मुलायम की सलामती के लिए उनके लाखों समर्थकों ने ढेरों दुआएं और प्रार्थना की, लेकिन नेताजी अपनी अंतिम यात्रा पर निकल गए. पिछले कुछ दिनों से पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी परिवार के साथ मेदांता में ही मौजूद थे और पिता को बचा लेने की भरसक कोशिश करते नजर आ रहे थे. हालांकि ये कोशिशें कामयाब नहीं हुईं.

इस बीच पिता मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद पहली बार अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की प्रतिक्रिया सामने आई है. अखिलेश यादव ने पिता मुलायम को श्रद्धांजलि देते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है.

अखिलेश ने ट्वीट में लिखा है, ‘मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे.’ अखिलेश के इस दुख को बखूबी समझा जा सकता है कि आखिर पिता का साया सिर से उठने के बाद वह फिलहाल कैसा महसूस कर रहे होंगे.

जब मोदी लहर में सारे सूरमा हवा हो गए तब डटे रहे नेताजी, बने आखिरी चुनाव में ‘विजयी मुलायम’

आपको बता दें कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद पीएम मोदी, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, सीएम योगी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत देश के तमाम दिग्गजों ने अपनी श्रद्धांजलि दी है. अमित शाह तो श्रद्धांजलि देने मेदांता भी पहुंचे. वहां उन्होंने मुलायम के पार्थिव शरीर पर फूल-माला चढ़ाई. इस बीच शाह ने अखिलेश यादव को ढांढस भी बंधाया.

मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा कर दी है. सीएम योगी ने कहा है कि मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा.

फिलहाल मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर मेदांता से सैफई ले जाया जा रहा है. इस रास्ते पर भी जगह-जगह लोगों का हुजूम देखा जा सकता है, जो अपने पसंदीदा नेता का आखिरी दीदार करने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं.

गेस्ट हाउस कांड: मुलायम के राजनीतिक जीवन के सबसे बड़े दाग की पूरी कहानी