लेटेस्ट न्यूज़

कागज में सैलरी कुछ और हाथ में बस 11000... नोएडा के आंदोलनकारी मजदूर चाहते क्या हैं?

Noida Labour News: नोएडा के सेक्टर-57 में वेतन वृद्धि और ग्रेड विवाद को लेकर श्रमिकों ने उग्र प्रदर्शन किया. मजदूरों का आरोप है कि उन्हें 28,000 रुपये के ग्रेड के बजाय कम वेतन दिया जा रहा है और ओवरटाइम का भुगतान भी आधा हो रहा है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

नोएडा के सेक्टर-57 में सोमवार को शांति भंग हो गई. यहां एक बड़ी कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि और कार्यस्थल पर हो रहे शोषण के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने न केवल कंपनी के बाहर नारेबाजी की, बल्कि मुख्य सड़क को भी जाम कर दिया जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.