लेटेस्ट न्यूज़

प्राथमिक विद्यालयों के जूनियर शिक्षकों को राहत, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ट्रांसफर पॉलिसी कैंसिल की

Primary school teacher transfer policy Uttar Pradesh: इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने आज राज्यभर के प्राथमिक विद्यालयों के हजारों जूनियर शिक्षकों को बड़ी राहत दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
हथौड़ा पकड़े हुए एक न्यायाधीश
social share
google news

Primary school teacher transfer policy Uttar Pradesh: इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ ने आज राज्यभर के प्राथमिक विद्यालयों के हजारों जूनियर शिक्षकों को बड़ी राहत दी है. हाई कोर्ट ने राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक-छात्र अनुपात को बनाए रखने के लिए जून 2024 में लाई गई तबादला नीति को रद्द कर दिया है. हाई कोर्ट ने 26 जून 2024 को जारी सरकारी आदेश के प्रासंगिक प्रावधानों को ‘‘मनमाना और भेदभावपूर्ण’’ करार देते हुए रद्द कर दिया. जस्टिस मनीष माथुर की पीठ ने पुष्कर सिंह चंदेल सहित जूनियर शिक्षकों द्वारा अलग-अलग दायर 21 रिट याचिकाओं को स्वीकार करते हुए यह फैसला सुनाया.