39 साल एयरफोर्स में सेवा देने वाले कौन हैं राम मंदिर के पहले CEO रि. एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा? 3000 घंटे से ज्यादा उड़ान का अनुभव
अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO के नाम का ऐलान हो गया है. रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को ट्रस्ट की कमान सौंपी गई है. CEO पद के लिए कुल 5,585 आवेदन आए थे, जिसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी ने 16 उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया और तीन नामों का पैनल ट्रस्ट के अध्यक्ष को सौंपा.
ADVERTISEMENT

Ram Mandir CEO Jitendra Mishra
Ram Mandir New CEO Jitendra Mishra: अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO के नाम का ऐलान हो गया है. रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को ट्रस्ट की कमान सौंपी गई है. CEO पद के लिए कुल 5,585 आवेदन आए थे, जिसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी ने 16 उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया और तीन नामों का पैनल ट्रस्ट के अध्यक्ष को सौंपा. अब जितेंद्र मिश्रा के नाम पर अंतिम मुहर लग गई है. ऐसे में राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO के तौर पर उनकी नियुक्ति के बाद उनके सैन्य करियर और अनुभव को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है.

