राम मंदिर के पहले CEO के नाम का हुआ ऐलान, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मिली कमान
अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO के नाम का ऐलान हो गया है. रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ट्रस्ट के नए CEO होंगे. सीईओ पद के लिए कुल 5,585 आवेदन आए थे.
ADVERTISEMENT

Ram Mandir Trust CEO Jitendra Mishra (Photo Edit By AI)
Ram Mandir New CEO Jitendra Mishra: अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO के नाम का ऐलान हो गया है. रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा ट्रस्ट के नए CEO होंगे. सीईओ पद के लिए कुल 5,585 आवेदन आए थे. जस्टिस (रिटायर्ड) प्रमोद कोहली की अध्यक्षता वाली स्क्रीनिंग कमेटी ने 16 उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया और 3 नामों का लिफाफा ट्रस्ट के अध्यक्ष को सौंप दिया. इसके बाद रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा के नाम पर मुहर लगी.

