लेटेस्ट न्यूज़

चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे से लौट पाएगा श्रद्धालुओं का टूटा विश्वास? आखिर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद भी श्रद्धालुओं के भरोसे पर सवाल बरकरार हैं. अयोध्या में जारी जांच के बीच ट्रस्ट की साख और पारदर्शिता पर चर्चा तेज हो गई है.

ADVERTISEMENT

चंपत राय और अनिल मिश्रा
चंपत राय और अनिल मिश्रा (फोटो: एआई जेनेरेटेड)
social share
google news

Champat Rai and Anil Mishra Resignation: अयोध्या के भव्य राम मंदिर में चढ़ावे में कथित चोरी और गड़बड़ी का मामला अब केवल एक आपराधिक जांच तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास से जुड़ा बड़ा मुद्दा बन गया है. विशेष जांच दल (SIT) की शुरुआती रिपोर्ट आने के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. इससे पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा सोशल मीडिया पर उठाए गए सवालों के बाद यह मामला लगातार चर्चा में रहा. अब सवाल सिर्फ आरोपियों की गिरफ्तारी का नहीं, बल्कि उस भरोसे का भी है जो देश-विदेश के श्रद्धालुओं ने राम मंदिर और ट्रस्ट पर जताया था.